Friday, 26 July 2019

Published July 26, 2019 by with 0 comment

SSC CGL(TIER 1) Paper 2018 Quantitive Aptitude Solution

Q1- पटना शहर की आबादी 96,000 है, आबादी का घटती दर प्रति साल 800 है। पाटलिपुत्र की जनसंख्या 68,000 है, आबादी की बढ़ती दर प्रति वर्ष 1200 है। दोनों जगहों की आबादी कितने साल में बराबर होगी?
Options:
1) 10
2) 14
3) 18
4) 22
Correct Answer: 14
solution:
माना n  वर्ष बाद पटना तथा पाटलिपुत्र की आबादी बराबर हो जाएगी :
अतः
96000  - n x 800  = 68000  + n  x 1200
 96000  - 68000 = 1200n + 800n 
28000 = 2000n 
  28000 /2000 = n 

14 = n
Q2 -  3 परीक्षा पैड और 2 पेंसिल की लागत मूल्य 96 रु. है । 4 परीक्षा पैड और 3 पेंसिल लागत 134 रु. है । एक परीक्षा पैड और एक पेंसिल की कुल लागत (रुपए में) ज्ञात कीजिये|
Options:
1) 36
2) 38
3) 40
4) 42
Correct Answer: 38
solution:
माना 1  पैड  की कीमत = p
 माना 1  पेंसिल की कीमत = q
3 परीक्षा पैड और 2 पेंसिल की लागत मूल्य 96 रु. है
अतः 
3 x 1  पैड  की कीमत + २ x 1  पेंसिल की कीमत = 96 
3 x p  + 2 x q = 96 (i)
इसी प्रकार 4 परीक्षा पैड और 3 पेंसिल लागत 134 रु. है 
अतः
4 x p + 3  x q =134 (ii)
समीकरण (i) व्  (ii) से -
Q3 -  x+ y का मान निकालिये , जबकि  x3- y3= 54, x-y=18 और xy=2 है| 
Options:
1) 0
2) 1
3) 2
4) 3
Correct Answer: 1
Q4 -  चिड़ियाघर में कुछ संख्या में पेंगुइन और ध्रुवीय भालू हैं। उन दोनों के सिर की कुल संख्या 60 है और पैर की कुल संख्या 160 है। चिड़ियाघर में कुल कितने ध्रुवीय भालू हैं?
Options:
1) 20
2) 40
3) 60
4) 80
Correct Answer: 20

Q5 - नीचे दी गई निम्नलिखित आकृति पर विचार करे और निम्नलिखित समीकरणों में से कौन सा दोनों त्रिभुज की समानता के बारे में सही है| 
4)  दोनों त्रिभुज समान नहीं हैं
Options:
1. ∆ABC ~ ∆DEF
2. ∆ACB ~ ∆DEF
3. ∆ABC ~ ∆FDE
4. दोनों त्रिभुज समान नहीं है 
Correct Answer:  दोनों त्रिभुज समान नहीं हैं

Q6 -  निम्नलिखित चित्र पर विचार करे, जिसमे नीचे दिखाया गया है जिसमे AB वृत की स्पर्शरेखा है | OQ की लम्बाई (सेमी में ) ज्ञात करे, यदि उस वृत्त  की सबसे बड़ी जीवा का माप 6 सेमी और PQ  4 सेमी है | 
Options:
1) 2
2) 3
3) 4
4) 5
Correct Answer: 5
Q7 -  P की आय Q की आय से 50% अधिक है तथा Q की आय R की आय से 50% अधिक है। P की आय R की आय से कितने प्रतिशत अधिक है?
Options:
1) 225
2) 150
3) 125
4) 100
Correct Answer: 125
solution:
प्रश्नानुसार
p की आय q  की आय से 50 % अधिक है :
अतः
p = q + 50 /100xq .....(I )
इसी प्रकार :
q की आय r की आय से 50 % अधिक है :
अतः
q = r +50 /100r ..............(ii)
दोनों को सरल करने पर....... 

Q8 -  7, 17, 22 तथा 47 प्रत्येक में कौन सी संख्या जोड़ी जानी चाहिए ताकि परिणामी संख्याएँ एक समानुपात में हो?
Options:
1) 1
2) 3
3) 2
4) 4
Correct Answer: 3
solution:
7+3=10:17+3=20=1:2
22+3=25:47+3=50=1:2
Q9 -  15% स्पिरीट मात्रा वाले मिश्रण को 25% स्पिरीट मात्रा वाले मिश्रण के साथ किस अनुपात में मिलाया जाए जिससे कि एक 21% स्पिरीट मात्रा वाला नया मिश्रण मिल जाए?
Options:
1) 1 : 3
2) 2 : 3
3) 3 : 4
4) 4 : 5

Correct Answer: 2 : 3
Q10 -  तीन संख्याओं का औसत 58 है। पहली संख्या, तीसरी संख्या का 3/4 है। यदि तीसरी संख्या दूसरी संख्या से 24 अधिक है, तो पहली तथा दूसरी संख्या के मध्य कितना अंतर होगा?
Options:
1) 24
2) 6
3) 16
4) 18
Correct Answer: 6
Q11 -  एक 2500 रु की राशि चक्रवृद्धि ब्याज की एक निश्चित दर से 2 वर्ष में 8100 रु हो जाती है। 4 वर्ष पश्चात राशि (रु में) क्या होगी?
Options:
1) 29824
2) 36284
3) 41624
4) 26244
Correct Answer: 26244
Q12 -  राहुल दो हेलमेट 1232 रु प्रति की दर से बेचता है। उसे एक पर 12% लाभ तथा दूसरे पर 12% हानि होती है। पूरे सौदे में कुल हानि (रु में) क्या होगी?
Options:
1) 54
2) 36
3) 18
4) 72
Correct Answer: 36

Q13 - एक मेज का अंकित मूल्य, उसके क्रय मूल्य से 50% अधिक है। दूकानदार द्वारा अपनी मेज को न किसी लाभ या न किसी हानि पर बेचने के लिए, कितने प्रतिशत की छूट दी जानी चाहिए?
Options:
1) 66.66
2) 33.33
3) 40
4) 25
Correct Answer: 33.33
Q14 -  7 × 8 × 9 × 10 के गुणनफल को एक पूर्ण वर्ग बनाने के लिए सबसे छोटी संख्या क्या जोड़ी जानी चाहिए?
Options:
1) 144
2) 1
3) 289
4) 3
Correct Answer: 1
Q15 -  9 घंटे प्रतिदिन कार्य करके मनीष एक पुस्तक को 16 दिन में पढ़ सकता है। यदि वही कार्य 24 दिन में पूरा करना हो, तो उसे प्रतिदिन कितने घंटे कार्य करना चाहिए?
Options:
1) 5
2) 7
3) 8
4) 6
Correct Answer: 6
Q16 -  दो रेलगाड़ियाँ समान गति से विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। यदि प्रत्येक रेलगाड़ी की लम्बाई 80 मीटर है तथा वे एक दूसरे को 16 सेकण्ड में पार करती हैं, तो प्रत्येक रेलगाड़ी की गति (कि.मी./घंटा में) क्या है?
Options:
1) 12
2) 18
3) 24
4) 30
Correct Answer: 18
Q17 - यह पाइ  चार्ट एक ऑनलाइन सर्वेक्षण  के परिणाम दर्शाता है जिसमे लोगो को उनके पसंदीदा खेल के बारे में पूछा गया था इस आरेख का अध्ययन करे और निम्नलिखित प्रशनो  के उत्तर दें | 


किए गए सर्वेक्षण में सबसे ज्यादा लोगों का पसंदीदा कौन सा खेल है?
Options:
1) बास्केटबॉल
2) फ़ुटबॉल
3) हॉकी
4) बेसबॉल
Correct Answer: फ़ुटबॉल
Q18 - सर्वेक्षण में प्रतिक्रिया देने वाले लोगों की कुल संख्या क्या है?
Options:
1) 2100
2) 2200
3) 2400
4) 2500
Correct Answer: 2400



Q19 - बेसबॉल का प्रतिनिधित्व करने वाले क्षेत्र के केंद्रीय कोण का माप ________ डिग्री है।
Options:
1) 30
2) 60
3) 75
4) 45
Correct Answer: 45
Q20 - जो लोग कहते हैं कि उनका पसंदीदा खेल क्रिकेट है और जो लोग कहते हैं कि उनका पसंदीदा खेल हॉकी है, वे कुल उत्तरदाताओं का कितना प्रतिशत गठित करते हैं?
Options:
1) 30%
2) 33.33%
3) 25%
4) 40%
Correct Answer: 33.33%

0 comments:

Post a Comment